कन्नौज, अक्टूबर 29 -- सौंसरी गांव में बुखार से पांचवीं मौत Kannauj News: तिर्वा, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के सौंसरी गांव में बुखार से हुई पांचवी मौत पर गांव में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। करीब 50 ग्रामीण अस्पतालों में भर्ती होकर अपना उपचार करा रहे हैं। पांच मौत हो जाने के बाद भी अभी तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना सीएमओ समेत जनपद के कई आला अफसरों को दी गई है। बारिश के मौसम के बाद डेंगू बुखार अब जानलेवा साबित हो रहा है। सौंसरी गांव में गुरुवार को गांव के 60 वर्षीय मुनेन्द्र सिंह की बुखार से मौत हो गई। इससे पहले भी गांव में बुखार से 60 वर्षीय रावेन्द्र की पत्नी विमला देवी,61 वर्षीय वैजू, 52 वर्षीय रामेश्वरी देवी पत्नी राजू शर्मा, कल्यान की एक माह की पुत्री की बुखार स...