कन्नौज, जुलाई 10 -- Kannauj News: ठठिया संवाददाता। हल्की बारिश ने ही ग्राम पंचायत ठठिया की सफाई व्यवस्था की हकीकत उजागर कर दी। शुक्रवार को हुई बारिश के बाद कस्बे के मुख्य बाजार जाने वाली सड़क तालाब में तब्दील हो गई। नालियों का गंदा पानी सड़क पर भर जाने से राहगीरों, दुकानदारों और बाजार आने वाले ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क पर जगह-जगह जलभराव, कीचड़ और तैरता कूड़ा-करकट ग्राम पंचायत की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।ठठिया कस्बे में सप्ताह में तीन दिन रविवार, मंगलवार और शुक्रवार बाजार लगता है, जहां दूर-दराज के गांवों से बड़ी संख्या में लोग सब्जी और घरेलू सामान खरीदने आते हैं। यह भी पढ़ें- Auraiya News: हल्की बारिश में उफनाए नाले, सड़कों पर फैली गंदगी लेकिन शुक्रवार को बारिश के दौरान बाजार जाने वाला मुख्य मार्ग पूरी त...