कन्नौज, अक्टूबर 4 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने रविवार को केके इंटर कॉलेज में आयोजित प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ईसीसीई) एजुकेटर चयन परीक्षा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा कक्षों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं, सुरक्षा और अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।

परीक्षा की पारदर्शिता डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा शासन की गाइडलाइन के अनुसार पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ कराई जाए। उन्होंने नोडल अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक को परीक्षा की गोपनीयता और शुचिता बनाए रखने के निर्देश दिए। कहा कि केंद्र पर किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अभ्यर्थियों के लिए जरूरी व्यवस्थाएं भी सुचारु रूप से उपलब्ध कराई जाएं।

ईसीसीई एजुक...