Kannauj News: परचून की दुकान पर शराब बेचते पकड़ा
कन्नौज, अगस्त 11 -- Kannauj News: गुरसहायगंज, संवाददाता। कोतवाली गुरसहायगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम जुनैदपुर में एक परचून की दुकान पर अवैध तरीके से शराब बिक्री को पकड़ा है। मौके पर पुलिस ने शराब भी बरामद की है।प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार अवस्थी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर ग्राम जुनैदपुर में एक परचून की दुकान पर दबिश देकर आवश्यक बल का प्रयोग करते हुए जामा तलाशी ली गई। मौके पर 18 पौआ देशी शराब बरामद की गई। मौके पर मिले दुकानदार ने अपना नाम प्रमोद कुमार निवासी जुनैदपुर बताया। पुलिस ने बताया कि प्रमोद कुमार आर्थिक लाभ के लिए देसी शराब ठेका से शराब लाकर अवैध तरीके से गांव में बिक्री करता था। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.