कन्नौज, अगस्त 6 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव अरूहो में हुई पंचायत के बाद पत्नी के साथ ससुराल गया युवक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग न मिलने पर परिजनों में हडक़ंप मच गया। पीडि़त भाई ने हत्या की आशंका जताते हुए न्यायालय की शरण ली, जिसके आदेश पर पुलिस ने पत्नी समेत 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अरूहो निवासी रंजीत कुमार ने बताया कि उसके भाई विपिन की शादी थाना ऊसराहार क्षेत्र के गांव बछरौली निवासी बबीता देवी के साथ हुई थी। दंपति के बीच विवाद के चलते बबीता मायके में रह रही थी। आरोप है कि 5 अप्रैल को बबीता अपने परिजनों नारायण देवी पत्नी राधेश्याम, प्रदीप, पवन, वीरेंद्र पुत्रगण राधेश्याम, गुड्डी पत्नी रविन्द्र, नीतू पत्नी प्रदीप, मोहिनी पत्नी पवन, मेघ सिंह पु...