कन्नौज, अक्टूबर 11 -- Kannauj News: ठठिया संवाददाता। मामूली बात को लेकर पड़ोसियों ने घर के दरवाजे पर पहुंचकर दंपति के साथ गाली-गलौज और मारपीट कर दी। पत्नी को बचाने पहुंचे पति पर भी आरोपितों ने लाठी-डंडों और घूंसों से हमला कर दिया। हमले में पति के माथे पर गंभीर चोट लगने से वह लहूलुहान हो गया। घटना के बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना क्षेत्र के उमरन मौजा के झउआ गांव निवासी संजय सिंह पुत्र बादाम सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार सुबह करीब 10 बजे पड़ोस के अमित पुत्र लवकुश, रानी पत्नी लवकुश और दो अज्ञात लोग उनके दरवाजे पर पहुंचे। आरोपित उनकी पत्नी के साथ गाली-गलौज करने लगे। पत्नी ने विरोध किया तो आरोपितों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पत्नी को बच...