कन्नौज, अक्टूबर 11 -- Kannauj News: ठठिया संवाददाता। थाना क्षेत्र के सत्तार गांव में शनिवार देर रात घरेलू कलह के बाद चार बच्चों की मां ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। महिला का पति से दूसरी महिला को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कन्नौज थाना क्षेत्र के भीमनगर, मकरंदनगर निवासी दिलीप पुत्र धनीराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन किरन की शादी वर्ष 2010 के आसपास ठठिया थाना क्षेत्र के सत्तार गांव निवासी कमल किशोर पुत्र रामप्रकाश के साथ हुई थी। शनिवार रात करीब 12 बजे किरन का अपने पति कमल किशोर से दूसरी महिला को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद के बाद किरन ने घर के अंदर छप्पर के पाइप में दुपट्टा बांधकर फंदा लग...