कन्नौज, अक्टूबर 26 -- Kannauj News: गुरसहायगंज, संवाददाता। घर में रखे जेवरात और नगदी लेकर पत्नी ने पति के साथ विश्वास घात करते हुए एक युवक के साथ चली गई। एक बच्चे को पत्नी घर छोड़ गई और दूसरे बच्चे को अपने साथ ले गई मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है। नगर के मोहल्ला सुभाष नगर अस्थाई पता गर्दाबाद समधन निवासी सुशील कुमार ने कोर्ट के आदेश पर कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि उसका विवाह पांच फरवरी 2021 को लवली पुत्री प्रमोद मण्णल निवासी किशनपुर (लालमढिया बौसी) विहार के साथ बिना दान दहेज से हिन्दू रीति रिवाज से हुई थी। वह काम धन्धा व कमाने हेतु मुम्बई ट्रान्सपोर्ट में काम करता है। पत्नी लवली उसकी मां के साथ मोहल्ला गर्दाबाद समधन (गुरसहायगंज) में रह रही थी। गत छह जुलाई को समय करीब सुबह नौ बजे पत्नी उसकी मां के ब...