Kannauj News: पटाखा दुकानों पर सुरक्षा की पड़ताल
कन्नौज, सितम्बर 7 -- Kannauj News: तिर्वा। आगामी त्योहारों को देखते हुए प्रशासन ने पटाखों के सुरक्षित भंडारण और बिक्री को लेकर निगरानी बढ़ा दी है। सोमवार को उपजिलाधिकारी तिर्वा वैशाली चोपड़ा ने जरियापुर/खैरनगर रोड स्थित बालाजी पटाखा फैक्ट्री व दुकान का निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर में पटाखों के भंडारण की स्थिति, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता और सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा। एसडीएम ने संबंधित लोगों को निर्देश दिए कि पटाखों का भंडारण और बिक्री निर्धारित नियमों व सुरक्षा मानकों के अनुरूप ही की जाए।उन्होंने अग्नि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी। कहा कि त्योहारों के दौरान पटाखों की बिक्री बढ़ने की संभावना रहती है, ऐसे में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कर किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को टाला जाए। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.