Kannauj News: पंचायत भवन में चोरी की दर्ज नहीं हुई रिपोर्ट
कन्नौज, जुलाई 21 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। बहवलपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत कपूरपुर गांव स्थित पंचायतभवन में करीब दो सप्ताह पहले चोरी हो गई थी, जिसकी कोतवाली में तहरीर दी गई थी, लेकिन अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। रिपोर्ट दर्ज कराने को लेकर बीडीओ ने क्षेत्राधिकारी को पत्र भेजा है। खंड विकास अधिकारी दीपांकर आर्य ने बताया कि 7 जुलाई की रात में ग्राम पंचायत कपूरपुर के पंचायतघर में चोरी हो गई थी, जिसमें एक डेस्कटॉप कंप्यूटर, एक प्रिंटर, सीसीटीवी कैमरे का सैटअप, डीवीआर के साथ डबल बैटरा इंटवर्टर समेत आठ पर्दे चोरी हो गए थे। मामले की सूचना उसी समय बहवलपुर चौकी पुलिस को दी गई थी। चौकी पुलिस ने मौके पर जाकर निरीक्षण भी किया था। 8 जुलाई को छिबरामऊ कोतवाली में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई थी। ग्राम पंचायत के प्रशासक व ग्राम पं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.