कन्नौज, सितम्बर 7 -- Kannauj News: छिबरामऊ। क्षेत्र के ग्राम पंचायत रौरी में चोरों ने पंचायत घर और प्राथमिक विद्यालय को निशाना बनाकर हजारों रुपये का सामान पार कर दिया। पंचायत सहायक अंशिका पाल के अनुसार चोर पंचायत घर से दो बैटरी, पांच किलो का स्टेप्स लार्जर, एक इन्वर्टर और 13 प्लास्टिक की कुर्सियां चोरी कर ले गए। वहीं प्राथमिक विद्यालय रौरी में भी चोरों ने रसोईघर को निशाना बनाया। इंचार्ज प्रधानाध्यापक अभिषेक राजपूत सुबह विद्यालय पहुंचे तो रसोई का सामान गायब मिला। उन्होंने बताया कि चोर एक गैस सिलेंडर, भगोना, कुकर समेत अन्य सामान ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही सिकंदरपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और पंचायत घर व विद्यालय का निरीक्षण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...