कन्नौज, अक्टूबर 7 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। विकास खंड मुख्यालय सभागार में आयोजित हुई बैठक में खंड विकास अधिकारी दीपांकर आर्य ने विकास कार्यों की समीक्षा की। साथ ही सचिवों को अपूर्ण कार्य को तेजी से पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए। ब्लॉक सभागार में आयोजित हुई बैठक में बीडीओ दीपांकर आर्य ने विकास कार्यों की समीक्षा की। बीडीओ ने बताया कि मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 214 लक्ष्य के सापेक्ष 179 की प्रथम किश्त प्राप्त करा दी गई। साथ ही गति से कार्य कराए जाने के निर्देश दिए गए। पीएम आवास योजना के तहत 691 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। ऐसे में सचिवों को नियमानुसार स्वीकृति करने के निर्देश दिए गए। वीबीजीरामजी योजना के तहत राशन की दुकान का कार्य पूर्ण कराने, कसावा आंगनबाड़ी केंद्र की रंगाई पुताई कराने के साथ ही 15 अक्टूबर से 5 नवंबर तक शून्य द...