कन्नौज, सितम्बर 20 -- Kannauj News: तिर्वा, संवाददाता। बहादुरपुर गांव में जमीन संबंधी विवाद में कार्रवाई न होने से नाराज महिला रविवार को तहसील परिसर में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गई। महिला के टंकी पर चढ़ते ही तहसील प्रशासन में खलबली मच गई। करीब दो घंटे तक महिला ऊपर से ही अपनी मांग को लेकर हंगामा करती रही। अधिकारियों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह कार्रवाई का लिखित आश्वासन मिलने तक नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई। उमर्दा विकासखंड के बहादुरपुर गांव निवासी किरण राजपूत पत्नी संतोष राजपूत का मकान के सामने की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।महिला का आरोप है कि सौरिख निवासी राजकुमार पुत्र बाबूराम विवादित जमीन पर काम करा रहा था। महिला के मुताबिक उसने काम रुकवाने के लिए सिविल न्यायालय से स्थगन आदेश प्राप्त किया था, इसके बावजूद मौके पर काम जारी रहा...