कन्नौज, जुलाई 10 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के कुंवरपुर कंडौली चौकी अंतर्गत ग्राम नौगाई में बीती रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाकर दहशत फैला दी। चोर एक घर से लाखों रुपये के जेवरात और नकदी समेट ले गए, जबकि दो अन्य घरों में भी सेंध लगाई, लेकिन वहां कोई कीमती सामान हाथ नहीं लगा। घटना से पूरे गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। बीती रात चोरों ने जगदीश पुत्र कोमिल प्रसाद के मकान के पीछे से सेंध लगाकर घर में प्रवेश किया। यहां से दो सोने की अंगूठी, एक जोड़ी सोने की झुमकी, एक जोड़ी सोने के कुंडल, एक सोने का मंगलसूत्र, चांदी का कमर गुच्छा, पायल तथा पांच हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। पीडि़त जगदीश ने बताया कि उन्होंने हाल ही में मक्का और मूंगफली की फसल बेंचकर गिरवी रखे गए जेवर छुड़ाए थे, जिन्हें चोर अपने साथ ले गए। इसके...