कन्नौज, अगस्त 3 -- Kannauj News: छिबरामऊ। थाना क्षेत्र के ग्राम नौगाई के पास सोमवार शाम सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक राहुल कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सड़क किनारे मूर्छित अवस्था में पड़े व्यक्ति को तत्काल एम्बुलेंस की सहायता से सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय भिजवाया गया। वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग मध्यम आयु की प्रतीत होती है। उसने नीले रंग की पैंट, सफेद शर्ट, गले में गमछा तथा पैरों में काले रंग की सैंडल पहन रखी थी। उसका कद छोटा, शरीर सामान्य तथा रंग सांवला बताया गया है। यह भी पढ़ें- Auraiya News: मंदिर के पास बिगड़ी तबीयत, अज्ञात बुजुर्ग की मौत पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा ...