कन्नौज, नवम्बर 7 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगने और रुपये न देने पर नौकरी समाप्त कराने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में असालताबाद गांव निवासी निकेता पत्नी योगेंद्र शाक्य ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। शिकायती पत्र में निकेता ने आरोप लगाया है कि सीडीपीओ रमाकांती द्वारा उनसे नौकरी के संबंध में एक लाख 20 हजार रुपये की मांग की जा रही है। आरोप है कि रुपये देने में असमर्थता जताने पर उन्हें धमकी दी गई कि यदि रकम नहीं दी तो उनकी नौकरी समाप्त करा दी जाएगी, और उन्हें नौकरी नहीं करने दी जाएगी। पीड़िता का कहना है कि रुपये मांगने और धमकी देने से संबंधित बातचीत...