कन्नौज, जुलाई 16 -- Kannauj News: ठठिया संवाददाता। खेत में खड़े नीम के पेड़ को काटने से रोकना एक किसान को भारी पड़ गया। आरोप है कि विरोध करने पर तीन लोगों ने किसान के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और लात-घूंसों से मारपीट कर दी। घायल किसान की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के गांव अज्यौरा निवासी सुघर लाल पुत्र स्वर्गीय रामदयाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार शाम करीब चार बजे वह अपने पशुओं के लिए चारा लेने खेत पर गया था। खेत पर पहुंचने पर उसने देखा कि गांव के ही सरयूराम, पतन और नन्हेलाल पुत्र राजाराम उसके खेत में खड़े हरे नीम के पेड़ को काट रहे थे। जब उसने इसका विरोध किया तो तीनों आरोपी आगबबूला हो गए और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर तीनों ने एक राय ह...