कन्नौज, जुलाई 18 -- Kannauj News: छिबरामऊ। नगर की दो होनहार प्रतिभाओं अर्जुन गुप्ता और सिद्धि मिश्रा को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में सफलता प्राप्त करने पर मोहल्ला इंद्रानगर स्थित आरबी पब्लिक स्कूल में सम्मानित किया गया। समारोह में दोनों मेधावी छात्रों का माल्यार्पण कर तथा प्रतीक चिन्ह भेंट कर उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि अर्जुन गुप्ता और सिद्धि मिश्रा की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। अर्जुन गुप्ता ने 98.75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परिवार, विद्यालय और नगर का नाम रोशन किया है। अर्जुन के पिता सत्येंद्र गुप्ता अध्यापक हैं, तथा माता सुधा गुप्ता हैं। प्रबंधक राजीव शुक्ला ने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से ही सफलता हासिल होती है। यह भी पढ़ें- लिटिल स्कार्ल...