कन्नौज, अगस्त 28 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। हरदोई जिले के दो युवक शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवक नोएडा की एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं और बाइक से अपने घर हरदोई जा रहे थे। हादसा छिबरामऊ के पश्चिमी बाईपास पर हुआ। हरदोई जिले के ग्राम अल्लीगढ़, पोस्ट बिलकराम निवासी पप्पू जाटव (40) पुत्र पुत्तूलाल जाटव और रामचंद्र (38) पुत्र रामबाबू शुक्रवार रात करीब आठ बजे बाइक से नोएडा से अपने घर हरदोई के लिए निकले थे। बताया गया कि रात करीब दो बजे जब उनकी बाइक छिबरामऊ के पश्चिमी बाईपास से गुजर रही थी, तभी अचानक नींद की झपकी आ जाने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी, कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसा देख आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची ...