कन्नौज, जुलाई 25 -- Kannauj News: कन्नौज। संभावित बाढ़ की स्थिति में गंगा तटीय गांवों के लोगों की सुरक्षा और त्वरित राहत-बचाव कार्यों को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी, खोज और बचाव अभियान के लिए उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, लखनऊ से उपलब्ध कराई गई फ्लोटिंग मोटर बोट तैनात की जाएगी। अपर जिलाधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि मोटर बोट का इस्तेमाल बाढ़ की स्थिति में प्रभावित क्षेत्रों की लगातार निगरानी और जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए किया जाएगा। उन्होंने बताया कि फ्लोटिंग मोटर बोट के संचालन और राहत-बचाव कार्यों के लिए 37वीं वाहिनी पीएसी, कानपुर नगर की बी कंपनी की डेढ़ सेक्शन टीम को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।पीएसी यह भी पढ़ें- Ghazipur News: बाढ़ आने पर घबराने की आ...