Kannauj News: नालों की बदहाली से सकरावा में जलभराव
कन्नौज, अगस्त 23 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। मानसूनी बारिश ने जहां मौसम को राहत दी है, वहीं सकरावा क्षेत्र में जल निकासी की बदहाल व्यवस्था ने हालात बिगाड़ दिए हैं। मुख्य नालों की वर्षों से सफाई न होने के कारण उनमें कूड़ा, प्लास्टिक, पॉलिथिन और मलबे का अंबार लग चुका है। नतीजतन, बारिश का पानी आगे नहीं बढ़ पा रहा और सडक़ों व निचले इलाकों में जलभराव ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि हल्की बारिश में भी नाले उफान पर आ जाते हैं और गंदा पानी सडक़ों पर फैल जाता है। कई जगहों पर लोगों को घुटनों तक गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। इससे स्कूली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और रोजाना आने-जाने वाले राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि नालों की नियमित सफाई न होने से यह समस्या हर साल विकरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.