Kannauj News: नाले की सफाई न होने से घरों में घुसा गंदा पानी
कन्नौज, अगस्त 19 -- Kannauj News: ठठिया संवाददाता। सरकारी नाले की लंबे समय से सफाई न होने के चलते ग्राम पंचायत जनखत के ऐमा गांव में भीषण जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। नाले का गंदा और बदबूदार पानी सड़कों पर उफनाने के बाद अब ग्रामीणों के घरों तक पहुंच गया है। गांव के रास्ते जलमग्न होने से आवागमन पूरी तरह प्रभावित है और ग्रामीणों को अपने ही घरों में कैद होकर रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक, नाले में लंबे समय से सिल्ट, कूड़ा-कचरा और गंदगी जमा होने के कारण पानी की निकासी बाधित है। बारिश होने पर स्थिति और विकराल हो जाती है। रामबाबू, शमशेर सिंह, रामजी सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि जलभराव की समस्या को लेकर कई बार ग्राम प्रधान और संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर नाले की सफाई कराने की मांग की गई, लेकिन जिम्मेदारों की ओर से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.