कन्नौज, जुलाई 17 -- Kannauj News: गुरसहायगंज, संवाददाता। नगर के तिर्वा रोड पर पिछले करीब एक महीने से नाला की सफाई व गंदा पानी का निकास न होने के कारण सड़क के फुटपाथ तक गन्दा पानी आ गया है। इस कारण नाले के इस गंदे पानी व कीचड़ से बदबू व दुर्गंध से आसपास के लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। साथ ही राहगीर भी परेशान हैं। तिर्वा रोड से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाने वाले संपर्क मार्ग के मोड़ पर नाले का पानी उफनाने के कारण मुख्य मार्ग पर काफी दिनों से बह रहा है। पालिका प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। जिससे समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।नागरिकों ने बताया कि इससे पहले नाला में व्याप्त गंदगी को साफ कराया जाता था। और गंदे पानी को पंपिंग सेट से बाहर निकाला जाता था। लेकिन पिछले काफी दिनों से नाला की सफाई न होने के कारण नाला पूरी तरह चोक हो गय...