Kannauj News: नवोदय विद्यालय में छात्र से मारपीट की जांच शुरू, डीएम को सौंपी जाएगी रिपोर्ट
कन्नौज, नवम्बर 3 -- Kannauj News: कन्नौज। जवाहर नवोदय विद्यालय अनौगी में छात्र के साथ मारपीट के मामले में प्रशासन ने जांच शुरू करा दी है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने जिला विद्यालय निरीक्षक को जांच के निर्देश दिए थे। इसके बाद डीआइओएस की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित की गई है। कमेटी में राजकीय अभिनव मॉडल विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार को भी शामिल किया गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। तिर्वा तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 12 अक्टूबर को डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री को शिकायती पत्र दिया था। इसमें बताया था कि छह अक्टूबर की शाम उनका बेटा विद्यालय में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। खेल के बाद जब वह कमरे में लौट रहा था तो उसे एक मोबाइल दिखाई दिया। इसकी जानकारी देने के लिए वह प्रधानाचार्य के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.