Kannauj News: नवोदय में मारपीट के बाद जांच रिपोर्ट तलब, पिता बोले- अब नहीं पढ़ाएंगे बेटा
कन्नौज, अक्टूबर 8 -- Kannauj News: जलालाबाद। जवाहर नवोदय विद्यालय अनौगी में कक्षा सात के छात्र की सीनियर छात्रों द्वारा कथित पिटाई का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। गुरुवार को जिला विद्यालय निरीक्षक पप्पू सरोज ने विद्यालय पहुंचकर मामले की जांच की। जांच में मामला सीनियर-जूनियर छात्रों के बीच विवाद और रैगिंग से जुड़ा पाए जाने की बात सामने आई है। डीआईओएस ने पूरे प्रकरण में विद्यालय के प्रधानाचार्य से रिपोर्ट तलब की है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, पीड़ित छात्र के पिता संजीव कुमार ने साफ कहा है कि वह अब अपने बेटे को नवोदय विद्यालय में नहीं पढ़ाएंगे। उनका आरोप है कि विद्यालय में सीनियर छात्र निरंकुश हैं और उन पर अनुशासन का कोई प्रभाव नहीं है। पिता का कहना है कि बेटे के साथ हुई मारपीट से वह बेहद आहत हैं और अब उसे विद्यालय भे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.