Kannauj News: नम आंखों से मां भगवती को दी विदाई, अगले बरस फिर आने की कामना
कन्नौज, अक्टूबर 21 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। नौ दिनों तक मां भगवती की आराधना, पूजा-अर्चना और सेवा में लीन रहे श्रद्धालुओं ने विजयादशमी पर नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी। सन्मार्ग नव दुर्गा उत्सव 2026 के अंतर्गत बाबा पकरियानाथ मंदिर, मकरंद नगर से मां भगवती की भव्य शक्ति विजय यात्रा निकाली गई। नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए यात्रा अलियापुर स्थित घाट पर पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ मां दुर्गा समेत सभी प्रतिमाओं का सकुशल विसर्जन किया गया। मां की विदाई के समय श्रद्धालुओं के चेहरों पर भावुकता नजर आई। भक्तों ने अगले वर्ष मां के फिर से आगमन की कामना करते हुए जयकारे लगाए।शक्ति विजय यात्रा में नगर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मां भगवती की आराधना के बाद विदाई की बेला आई तो भक्त भावुक हो उठे। न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.