Kannauj News: नबी की शिक्षाओं पर अमल करें, बच्चों को दीनी तालीम दिलाएं- कारी अब्दुल कुद्दूस
कन्नौज, अक्टूबर 22 -- Kannauj News: गुरसहायगंज, संवाददाता। समधन नगर की सब्जी मंडी बाजार में बुधवार रात अंजुमन आशिकाने रसूल की ओर से जलसा-ए-सीरतुन्नबी व नातिया मुशायरे का आयोजन किया गया। इसमें उलमा ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं पर अमल करने, पांच वक्त की नमाज अदा करने और आपसी प्रेम व भाईचारा बनाए रखने की अपील की। कानपुर से आए जमीयत उलमा के प्रदेश अध्यक्ष कारी हाफिज अब्दुल कुद्दूस ने कहा कि अपने बच्चों को अधिक से अधिक दीनी तालीम दिलाएं और घरों में दीनदारी का माहौल कायम करें। माता-पिता की सेवा करने के साथ पड़ोसियों और रिश्तेदारों के साथ अच्छा व्यवहार करें। मुफ्ती अब्दुर्रहमान ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब से मोहब्बत का तकाजा है कि उनकी शिक्षाओं को जीवन में अपनाया जाए और उनके बताए रास्ते पर चला जाए। इस दौरान शायर असद आजमी ने नातिया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.