कन्नौज, सितम्बर 3 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। श्री बाबा गंगेश्वरनाथ महाराज की भव्य नगर भ्रमण यात्रा को सफल एवं यादगार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पात्रों, कलाकारों एवं सहयोगकर्ताओं को श्रीगंगेश्वरनाथ भक्त मंडली की ओर से सम्मानित किया गया। इस दौरान यात्रा में अपनी प्रतिभा और मेहनत से योगदान देने वाले सभी पात्रों एवं कलाकारों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। भक्त मंडली के सदस्यों ने कहा कि नगर भ्रमण यात्रा को भव्य स्वरूप देने में सभी पात्रों, कलाकारों और सहयोगकर्ताओं का योगदान सराहनीय रहा। उनके अथक परिश्रम, समर्पण और सहयोग के चलते आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सका। सम्मान समारोह में सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें भविष्य में भी धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में इसी प्रकार सहयोग करने के लिए...