कन्नौज, अक्टूबर 17 -- Kannauj News: छिबरामऊ। मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत शनिवार को नगर और क्षेत्र के सभी बूथों पर बूथ दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान नए मतदाताओं के नाम सूची में जोडऩे, पहले से दर्ज नामों में संशोधन करने और अन्य पुनरीक्षण संबंधी कार्यों के लिए बीएलओ की ड्यूटी लगाई गई थी। सभी बीएलओ अपने-अपने बूथों पर मौजूद रहकर मतदाता सूची से संबंधित कार्य करते नजर आए। एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने नगर व ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ के कार्यों का जायजा लेते हुए पुनरीक्षण अभियान की प्रगति देखी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस बार बूथ दिवस पर नगर के बूथों पर सपा के कार्यकर्ता सबसे अधिक सक्रिय दिखाई दिए। यह भी पढ़ें- Kannauj News: विशेष पुनरीक्षण अभियान में मांगा सहयोग लगभग हर बूथ पर सपा...