Kannauj News: नए पदाधिकारियों का व्यापार मंडल ने किया भव्य स्वागत
कन्नौज, जुलाई 31 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के मोहल्ला बजरिया स्थित ठाकुर द्वारा मंदिर में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल कन्नौज के नव मनोनीत जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा ज्वैलर्स एवं जिला महामंत्री रामानंद वर्मा सर्राफ का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष दिलीप गुप्ता व नगर महामंत्री विनीत वर्मा सिंपल सहित जनपदीय पदाधिकारियों ने दोनों पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर संगठन को और अधिक मजबूत एवं व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान एवं संगठन के विस्तार के लिए सभी पदाधिकारी मिलकर सक्रिय भूमिका निभाएंगे। यह भी पढ़ें- Kannauj News: स्वर्णकार समाज ने व्यापा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.