कन्नौज, जुलाई 13 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। पूर्वी बाईपास पर नर्मदेश्वर महादेव मंदिर का 11वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इसके बाद आयोजित भंडारा में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद छका। नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में पंडित हरिओम चतुर्वेदी ने विधि विधान पूर्वक वैदिक मंत्रोचार के साथ यजमान गणेशचंद्र गुप्ता व मीरा गुप्ता से हवन पूजन कराया। बीना गुप्ता, स्वाति, लवली, रानी, गुडय़िा, नेहा, अनुराधा, रूपाली, कृष्णा, रामनंदनी, शिवनंदनी, रुचि, शालिनी, संध्या, ममता, माया, संगीता, मीनाक्षी व साक्षी आदि महिलाओं ने ढोलक की थाप पर मंगल गीत गाए। दिबियापुर से पधारे आचार्य आशुतोष शुक्ला ने भगवानजी को भोग लगाया तत्पश्चात भंडारा का प्रसाद वितरण प्रारंभ हुआ। इस दौरान रमेशचंद्र गुप्ता, सुरेशचंद्र गुप्ता, उमेशचंद्र गुप्ता, शिवशंकरलाल गुप्ता, नरेश गु...