कन्नौज, अक्टूबर 15 -- Kannauj News: विशुनगढ़, संवाददाता। कस्बे में श्रीरामलीला कमेटी के तत्वावधान में भगवान श्रीराम की भव्य बारात धूमधाम के साथ निकाली गई। बारात का शुभारंभ किले से हुआ। कमेटी अध्यक्ष गर्व, प्रशांत त्रिपाठी समेत पदाधिकारियों ने रथ पर विराजमान भगवान श्रीराम की आरती उतारी। बारात मुख्य मार्गों से होती हुई थाने के गेट पर पहुंची, जहां थानाध्यक्ष शशिकांत कनौजिया ने भगवान श्रीराम की आरती उतारी। बारात में करीब 20 रथों पर सजीव झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। काली अखाड़े और राधा-कृष्ण के स्वरूप में कलाकारों ने डीजे की धुन पर लोगों का मन मोह लिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर बारात का स्वागत किया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: गाजे-बाजे और जयकारों के बीच कटरा में निकली राम बारात रथ पर राम के स्वरूप में युवराज सिंह, लक्ष्मण के र...