कन्नौज, नवम्बर 3 -- Kannauj News: छिबरामऊ। नगर के तिरंगा तिराहा पर मंगलवार को समाजवादी पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं ने बागेश्वर धाम के कथावाचक धीरेन्द्र शास्त्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान पुतला जलाए जाने की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार्यकर्ताओं के हाथों से अधजला पुतला छीन लिया और उसे बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान सपा नेता मोहित यादव ने कहा कि उनके लिए मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम और योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण दोनों समान रूप से आराध्य हैं। भगवान श्रीराम भारतवर्ष की आत्मा और सनातन संस्कृति की पहचान हैं, वहीं भगवान श्रीकृष्ण संपूर्ण विश्व की चेतना और आत्मा हैं। यह भी पढ़ें- 'राम जी के 5 बाप थे', धीरेंद्र शास्त्री के एक और बयान पर हंगामा; अखिलेश यादव बरसे उन्होंने कहा कि श्रीरा...