कन्नौज, सितम्बर 29 -- Kannauj News: कन्नौज। शहर के कृष्णानगर मोहल्ले में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए धीरा ताल से पंपिंग सेट के जरिए पानी निकाला जा रहा है। मंगलवार को समाज कल्याण मंत्री एवं सदर विधायक असीम अरुण ने मोहल्ले का निरीक्षण कर जलनिकासी की व्यवस्था देखी। उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और नगर पालिका के अधिकारियों को जलभराव दूर कराने के निर्देश दिए। तिर्वा रोड स्थित कृष्णानगर के लोगों ने मंत्री को बताया कि बारिश के बाद धीरा ताल का पानी ओवरफ्लो होकर मोहल्ले की गलियों और घरों तक पहुंच गया है। इससे लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। यह भी पढ़ें- Kannauj News: गांवों की सफाई पर अब रोज होगी निगरानी, गैर-जगह संबद्ध सफाईकर्मियों पर मंत्री सख्त बच्चों और बुजुर्गों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। मंत्री न...