कन्नौज, अक्टूबर 15 -- रनधीरपुर में खेत से अजगर का रेस्क्यू Kannauj News: छिबरामऊ संवाददाता। क्षेत्र में आए दिन कहीं न कहीं क्षेत्र में अजगर सांप निकल आना अब आम बात बनकर रह गई है। गुरुवार को क्षेत्र के रनधीरपुर गांव में धान के खेत में करीब 10 किलोग्राम वजन का अजगर निकलने से ग्रामीणों में हलचल मच गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी लक्ष्मी देवी के खेत में धान की फसल खड़ी है। खेत में काम के दौरान ग्रामीणों को अजगर दिखाई दिया। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर वन विभाग के बीट प्रभारी बादाम सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने सावधानीपूर्वक अजगर को पकड़ लिया। इसके बाद उसे काली नदी के पास सुरक्षित स्...