Kannauj News: धान के खेत में घास बीन रहे किसान को जहरीले सांप ने डसा
कन्नौज, अगस्त 9 -- Kannauj News: ठठिया संवाददाता। रविवार सुबह धान के खेत में घास बीन रहे किसान को जहरीले सांप ने डस लिया। सांप के डसने से किसान की हालत बिगड़ने लगी। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पीआरवी टीम ने तत्परता दिखाते हुए किसान को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। ठठिया निवासी मोहन पुत्र दयाराम बाथम रविवार सुबह करीब 10:30 बजे अपने धान के खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान वह खेत में घास बीन रहे थे, तभी घास में छिपे जहरीले सांप ने उनके हाथ में डस लिया। सांप के डसने के बाद किसान ने शोर मचाया तो आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बिना देरी किए डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पीआरवी 6482 के जवान अनुज कुमार और समश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.