Kannauj News: धान काटने जा रही कंबाइन मशीन ब्रेकर पर उछलकर पलटी,बाल-बाल बचे चार लोग
कन्नौज, अक्टूबर 27 -- ऊंचे ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर पलटी कंबाइन Kannauj News: ठठिया संवाददाता। ठठिया-मानीमऊ मार्ग पर मंगलवार सुबह उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब धान की कटाई करने जा रही कंबाइन मशीन एक ऊंचे ब्रेकर पर उछलकर अनियंत्रित हो गई। मशीन सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकराकर पलट गई। हादसे के समय मशीन पर सवार चार लोग बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे बरेली जनपद के भहेड़ी निवासी इमरान पुत्र साबिर कंबाइन मशीन लेकर ठठिया थाना क्षेत्र में धान की कटाई करने जा रहे थे। जैसे ही मशीन ठठिया-मानीमऊ मार्ग पर अरविंद मेडिकल स्टोर के पास बने ब्रेकर पर पहुंची, अचानक तेज झटका लगने से मशीन का संतुलन बिगड़ गया। अनियंत्रित मशीन सड़क किनारे खड़े बिजली के पोल से जा टकराई और पलट गई। टक्कर से बिजल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.