कन्नौज, अक्टूबर 5 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। क्षेत्र में सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में दंपती समेत छह लोग घायल हो गए। दोनों हादसों में चार घायलों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया। वहीं दूसरे हादसे में टक्कर मारने के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर फरार हो गया।पहला हादसा दोपहर में निकवा गांव के पास हुआ। फतेहपुर रामपुर मझिला निवासी राघवेंद्र सिंह (38) पत्नी मीरा (38) के साथ बाइक से घर जा रहे थे। इसी दौरान रसूलाबाद निवासी शनि (22) की बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। शनि के साथ कन्नौज निवासी आनंद (18) भी सवार था। टक्कर में दोनों बाइकों पर सवार चारों लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी को सीएचसी तालग्राम पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद राघवेंद्र और शनि को तिर्वा रेफर कर दिया गया। दू...