Kannauj News: दो माह में रैंकिंग सुधारें, रोजाना करें योजनाओं की मॉनिटरिंग
कन्नौज, सितम्बर 15 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की रैंकिंग में गिरावट को लेकर जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने अधिकारियों को दो माह में ठोस सुधार लाने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में विकास प्राथमिकता, दर्पण पोर्टल, मुख्यमंत्री डैशबोर्ड और आईजीआरएस की समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि योजनाओं की प्रगति की दैनिक मॉनिटरिंग कर परिणाम सुनिश्चित किए जाएं। अगस्त की रिपोर्ट में विकास कार्यों में जनपद की रैंक 49वीं और राजस्व कार्यों में 60वीं रही। इस पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों से गिरावट का कारण और सुधार की कार्ययोजना सहित आख्या बुधवार तक उपलब्ध कराने को कहा। फैमिली आईडी में खराब प्रदर्शन पर उन्होंने अधिकारियों को स्वयं निगरानी करने के निर्देश दिए। नई सड़कों के निर्माण में तीन में से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.