कन्नौज, जुलाई 24 -- Kannauj News: छिबरामऊ। नगर के गुरुद्वारा वाली गली के सामने शुक्रवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में इंटर का छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। खानपुर लोधापुर निवासी आहिल (17) पुत्र सिराजुद्दीन, जगदीश्वर दयाल जनता इंटर कॉलेज में कक्षा 12 का छात्र है। वह शुक्रवार की सुबह बाइक से स्कूल जा रहा था। गुरुद्वारा वाली गली के सामने वह सडक़ पार कर रहा था, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में छात्र आहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। घटना की सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...