कन्नौज, सितम्बर 21 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। तालग्राम-तिर्वा मार्ग पर महानगर गांव के पास मंगलवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालग्राम पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने दोनों बाइक सवारों को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक बाइक पर सवार 14 वर्षीय किशोर सड़क किनारे लगे मौरंग के ढेर में गिरने से घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही दोनों मृतकों के परिजन सीएचसी पहुंच गए। उनकी चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया।

दुर्घटना की जानकारी तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के रामपुर निवादा गांव निवासी अतुल कश्यप (25) पुत्र स्व. उमाशंकर मंगलवार को बाइक से तालग्राम के मोहल्ला गिर्रीकुआ स्थित अपने फूफा बेचेलाल के घर आया था। उसक...