Kannauj News: दो दिन में दो बार युवक पर हमला, जान बचाने को बाइक छोड़कर भागा, रिपोर्ट
कन्नौज, जुलाई 8 -- Kannauj News: ठठिया संवाददाता। थाना क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी एक युवक ने जडेरपुर गांव के कुछ लोगों पर दो दिनों के भीतर दो बार मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।खानपुर निवासी अंकित पुत्र धर्मेंद्र कुमार के अनुसार वह शनिवार को निजी कार्य से जडेर गांव गया था। आरोप है कि वहां सुनील, दिनेश पुत्र सोवरन तथा उनके साथ मौजूद अन्य लोगों ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने उसके साथ मारपीट कर दी। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। पीड़ित का आरोप है कि मंगलवार सुबह करीब आठ बजे वह दोबारा किसी काम से जडेरपुर गांव पहुंचा, जहां आरोपितों ने फिर उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.