कन्नौज, जुलाई 28 -- Kannauj News: छिबरामऊ। थाना विशुनगढ़ क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर बनवारी में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव निवासी रामजीत कठेरिया की चार वर्षीय पुत्री स्वीटी अपने घर की दूसरी मंजिल की छत पर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह सीधे नीचे आंगन के पक्के फर्श पर गिर पड़ी। ऊंचाई से गिरने के कारण मासूम गंभीर रूप से घायल हो गई और उसके सिर व शरीर पर चोटें आईं। हादसे के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिजन तत्काल बच्ची को उपचार के लिए छिबरामऊ के सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे। वहां मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में चिंता का माहौल बन गया।

हिंदी हिन्दुस्...