Kannauj News: दीवार गिरने से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत
कन्नौज, अगस्त 26 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। कस्बे में चूल्हे पर खाना बनाते समय कच्ची मिट्टी की दीवार गिरने से गंभीर रूप से घायल हुई बंजारा समुदाय की महिला की इलाज के दौरान बुधवार सुबह मौत हो गई। महिला सोमवार की शाम दीवार के मलबे में दब गई थी। परिजनों ने उसे तत्काल मलबे से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालग्राम में भर्ती कराया था। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज से कानपुर रेफर कर दिया था। वहां से भी हालत नाजुक देखते हुए महिला को कानपुर भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। कस्बे में सीएचसी तालग्राम के सामने बंजारा समुदाय के लोग झोपड़पट्टी बनाकर रहते हैं। सोमवार की शाम 45 वर्षीय मुन्नी देवी पत्नी हजारी बंजारा अपनी झोपड़ी में चूल्हे पर खान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.