कन्नौज, अक्टूबर 1 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के मोहल्ला तिवारियान में समाजसेवी स्व.दिनेशचंद्र तिवारी की सातवीं पुण्य तिथि पर संगीतमय सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान समाजसेवी की पत्नी मुनेश तिवारी द्वारा महिलाओं और वृद्धजनों को अंगवस्त्र भेंट किए गए। सुंदरकांड वाचक भानुप्रताप सिंह ने अपनी टीम के साथ संगीतमय सुंदरकांड का बड़े निराले ढंग से प्रस्तुतिकरण किया। इस दौरान उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए भजनों जय बजरंगी, जय हनुमाना, तेरे चरणों में मेरा ठिकाना, दीन दुखी के तुम रखवाले, महावीर तुम सबसे निराले, रामदूत अतुलित बल धामा, चरणों में तेरे चारों धाम तथा सच्चे दिन से लगा ले फरियाद सहारा हनुमान देंगे भजनों की प्रस्तुति पर श्रोता झूम उठे। पं.विनोद दुबे ने विधि विधान से पूजा-अर्चना कराई। ...