कन्नौज, सितम्बर 4 -- Kannauj News: कन्नौज। दिव्यांग बच्चों के प्रमाण पत्र बनाने के लिए जिले के आठों ब्लाकों में लगाए गए शिविर अव्यवस्थाओं के चलते बच्चों और उनके परिजन के लिए परेशानी का कारण बन गए। प्रमाण पत्र बनवाने की उम्मीद में शिविरों में पहुंचे बच्चों को सर्वर डाउन होने और आधार से जुड़ी तकनीकी दिक्कतों के कारण घंटों इंतजार करना पड़ा। अंत में अधिकांश बच्चों को बिना प्रमाण पत्र के ही वापस लौटना पड़ा। शिविरों में कुल 384 दिव्यांग बच्चे पहुंचे थे। इनमें से केवल 98 बच्चों के प्रमाण पत्र ही तैयार हो सके, जबकि 286 बच्चों का काम पूरा नहीं हो पाया। कई बच्चों के आधार कार्ड में नाम संबंधी त्रुटियां थीं तो कुछ के आधार से मोबाइल नंबर लिंक नहीं था। इसके अलावा सर्वर की समस्या ने प्रक्रिया को और प्रभावित किया। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: जांच शिवि...