कन्नौज, अक्टूबर 24 -- Kannauj News: छिबरामऊ। कृत्रिम अंग उपकरण योजना अंतर्गत दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग लगाए जाने हेतु 28 अक्टूबर की सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चिन्हांकन परीक्षण शिविर का आयोजन विकास खंड परिसर में किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए खंड विकास अधिकारी दीपांकर आर्य ने बताया कि सभी पात्र दिव्यांगजन इस शिविर में शामिल होकर कृत्रिम अंग उपकरण के लिए अपना नि:शुल्क परीक्षण आवश्य करा लें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...