कन्नौज, अगस्त 6 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र के दिलू नगला गांव स्थित सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय में एक बार फिर से बाहर से दवाएं मंगाए जाने का खेल शुरू हो गया है। जिससे मरीजों को आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है। वहीं अस्पताल प्रशासन की कई बार चेतावनी के बाद भी दलालों पर कोई अंकुश नहीं लग सका है।

दलालों का प्रभाव जिसके चलते अस्पताल की लगातार व्यवस्थाएं गड़बड़ाती जा रही हैं। भाजपा नेता ने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने मांग को लेकर डीएम को शिकायतीपत्र सौंपा है। उनका आरोप है कि अस्पताल परिसर में कुछ लोग मरीजों और उनके तीमारदारों को गुमराह कर निजी मेडिकल स्टोर भेजते हैं और वहां कमीशन के लालच में अपने स्तर से इलाज करते हैं, जिससे मरीजों की जान को खतरा बना रहता है।

शिकायती पत्र का विवरण शहर के मोहल्ला बजरिया निवासी भाजपा ...