कन्नौज, जुलाई 3 -- Kannauj News: गुरसहायगंज, संवाददाता। हैकर्स ने पुलिस को भी नहीं छोड़ा। पुलिस के एक दरोगा के मोबाइल और लैपटॉप को हैकर्स ने हैक कर कर लिया। इसके बाद दरोगा ने अपने मिलने वालों को मैसेज करके अपना मोबाइल हैक होने की जानकारी दी। और सजग व सावधान रहने को कहा। पुलिस के उप निरीक्षक संजीव कटरा कस्बा पुलिस चौकी गुरसहायगंज में प्रभारी के रूप में तैनात रह चुके हैं। अब उनका गैर जनपद झांसी के लिए तबादला हो गया है। गुरुवार की रात उनके नंबर से लोगों के पास आरटीओ चालान एपीके फाइल पहुंची। इसके बाद कुछ लोगों ने उपनिरीक्षक को काल की तब उप निरीक्षक ने बताया कि उनका नंबर हैक हो गया है। इस लिए सतर्क व सावधान रहें। किसी के द्वारा कोई डिमांड करने पर ध्यान न दें। और हैकर्स द्वारा भेजी गई एपीके फाइल को ओपन न करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...