Kannauj News: दबंगों का कहर, ट्रैक्टर से रौंदी धान की फसल
कन्नौज, अगस्त 1 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। थाना क्षेत्र के लुखरिया गांव में भूमि विवाद के चलते दबंगों द्वारा एक किसान की खड़ी धान की फसल ट्रैक्टर से जोत देने का मामला सामने आया है। घटना से आहत पीड़ित किसान ने न्याय की गुहार लगाते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित किसान फूल सहाय पुत्र रघुवर दयाल निवासी लुखरिया ने बताया कि वर्ष 1988 में गांव निवासी दयाशंकर पुत्र भगौती लाल से उसने दो बीघा खेत का बैनामा कराया था। आरोप है कि बैनामा के कुछ समय बाद ही दबंगों ने खेत पर कब्जा कर लिया था। कई बार अधिकारियों से शिकायत करने के बाद वर्षों पहले उसे खेत वापस मिला। हाल ही में हुई चकबंदी के दौरान अधिकारियों ने खेत का स्थान निर्धारित किया, जिसके बाद वह खेती कर रहा था। किसान के अनुसार करीब 15 दिन पहले उसने अपने ढाई बीघा खेत में धान की रोप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.